फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six corona infected including CO New Mandi were found

Muzaffarnagar News: सीओ नई मंडी सहित छह कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 14 Apr 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Six corona infected including CO New Mandi were found
कोरोना संक्रमण
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू किया
13 केस सक्रिय हैं अब जिले में, जिनकी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। बृहस्पतिवार को सीओ नई मंडी सहित छह कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब कुल सक्रिय केस की संख्या 13 हो गई हैं।

बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पतालों में हुई जांच में अलग-अलग जांच पांच संक्रमित मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि संक्रमितों की लक्षण के आधार पर जांच कराई गई थी। संक्रमण मिलने पर मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, प्राइवेट अस्पताल में कराई गई जांच में सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव भी संक्रमित मिले हैं। खुद सीओ ने संक्रमण की पुष्टि की है। सीओ को होम आइसोलेट किया है, उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग भी टीम भेजकर जांच कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी 261 जांच रिपोर्ट आना बाकी

जिले में अभी 261 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि जांच की संख्या बढ़ाई गई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को जांच भी की जा रही है।



अब तक मिल चुके 37 हजार मरीज

कोरोना संक्रमण की दोनों लहर सहित अब तक जिले में अब तक 37 हजार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। यही नहीं 271 लोगों की भी मौत भी हो चुकी है।


मास्क का प्रयोग करें, भारी न पड़ जाए लापरवाही

कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन सरकारी कार्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक पर लापरवाही बरती जा रही है। नामांकन के दौरान भीड़ में भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। नो-ड्यूज के लिए लग रही कतार में भी बिना मास्क लगाए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed