{"_id":"690d9a7c04f2e04d5b09a994","slug":"shukratal-village-pradhan-attacked-while-working-in-field-complaint-filed-at-bhopal-police-station-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: शुक्रताल के प्रधान पर हमला, खेत में काम करते समय घेरकर मारपीट, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: शुक्रताल के प्रधान पर हमला, खेत में काम करते समय घेरकर मारपीट, थाने में दी तहरीर
Fri, 07 Nov 2025 12:53 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:53 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के शुक्रताल गांव के प्रधान राजपाल सिंह पर खेत में काम करते समय हमला कर दिया गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। प्रधान ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ भोपा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रताल गांव के प्रधान राजपाल सिंह पर खेत में काम करते समय हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि प्रधान खेत में कार्य कर रहे थे, इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद प्रधान राजपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ भोपा थाने पहुंचे और गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
प्रधान ने आरोप लगाया कि यह हमला रंजिश में किया गया है और उन्हें सुरक्षा की भी जरूरत है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्य और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन