फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shuddhikaran Yagya held at Yashvir Ashram Baghra, six Muslims return to Sanatan Dharma

Muzaffarnagar: यशवीर आश्रम बघरा में शुद्धिकरण यज्ञ, 6 मुस्लिमों की सनातन धर्म में वापसी

Sat, 13 Dec 2025 04:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 13 Dec 2025 04:59 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के यशवीर आश्रम बघरा में शुद्धिकरण यज्ञ का आयोजन किया गया। स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में छह मुस्लिम व्यक्तियों ने सनातन धर्म में घर वापसी की।

विज्ञापन
Shuddhikaran Yagya held at Yashvir Ashram Baghra, six Muslims return to Sanatan Dharma
आश्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के यशवीर आश्रम बघरा में स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में शुद्धिकरण यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान हापुड़ से आए छह मुस्लिम व्यक्तियों ने इस्लाम मजहब को छोड़कर दोबारा सनातन धर्म में घर वापसी की। यज्ञ का संचालन ब्रह्मचारी मृगेन्द्र आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने किया स्वागत
सनातन धर्म में लौटने वाले सभी छह व्यक्तियों का विश्व हिंदू परिषद के मेरठ प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सुनील सिद्दू ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने इसे साहसिक और सराहनीय कदम बताते हुए सभी का सनातन धर्म में स्वागत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट बेंच आंदोलन: मेरठ बंद के लिए तैयार व्यापारी, 17 दिसंबर को बंद रहेंगे प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक समरसता का संदेश
स्वामी यशवीर महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस शुद्धिकरण यज्ञ को धार्मिक समरसता और सामाजिक एकात्मता का प्रतीक बताया गया। ब्रह्मचारी मृगेन्द्र आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की पूर्णता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभावित किया।

धर्म प्रसार में सक्रिय भूमिका
इस अवसर पर सुनील सिद्दू ने कहा कि धर्म व्यक्ति की आस्था और पहचान का अहम हिस्सा है और सनातन धर्म सभी को अपनाने की भावना रखता है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद समाज में धर्म प्रसार और धर्मांतरण रोकने के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed