{"_id":"642c6896668203d36c0b9214","slug":"shri-balaji-janmotsav-preparations-large-size-djs-will-not-be-involved-muzaffarnagar-news-c-14-1-179388-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्री बालाजी जन्मोत्सव की तैयारी, बड़े आकार के डीजे नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्री बालाजी जन्मोत्सव की तैयारी, बड़े आकार के डीजे नहीं होंगे शामिल
विज्ञापन
बालाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी देते मंदिर कमेटी के पदाधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी शोभायात्रा में इस बार बड़े आकार और तेज ध्वनि वाले डीजे शामिल नहीं हो सकेंगे। छह से आठ अप्रैल तक श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में पत्रकार वार्ता में मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बालाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार रास्तों में डिवाइडर के चलते डीजों के आकार और ध्वनि को लेकर विशेष जोर दिया गया हैं। छोटे आकार वाले डीजे ही यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को सुबह श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण शृंगार दर्शन, छप्पन भोग और महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्री बालाजी को स्वर्ण रथ पर विराजमान किया जाएगा और यात्रा का शुभारंभ होगा।
यात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख 11 बैंड, ढोल-ताशे, आतिशबाजी के साथ बाबा श्याम खाटू वाले, बाबा अमरनाथ, बाबा महाकाल, बाबा बालकनाथ एवं स्वयं प्रभु श्रीराम अपने रथ पर पूर्ण शृंगार के साथ शामिल होंगे। शोभायात्रा में भक्तों को अन्य दिव्य एवं अलौकिक झांकियों के भी दर्शन होंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के संस्थापक चंद्रकिरण गर्ग, सुरेश चंद बंसल, हरिशंकर तायल, राकेश अरोरा, विजय बंसल, भीमसैन कंसल, रजत गोयल, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये होगा श्रीबालाजी यात्रा का मार्ग
यात्रा हर बार की तरह इस बार भी नवीन मंडी स्थल, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाकखाना, गऊशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड मंडी रोड से मुड़कर पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, वकील रोड, गऊशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड, मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाइन, गांधी कॉलोनी पुल, लक्ष्मीनारायण मंदिर से होते हुए गांधी कॉलोनी के मेरड रोड और द्वारिकापुरी से वापस नई मंडी की ओर मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त होगी।
सात को जागरण और आठ को भंडारा
उद्यमी भीमसेन कंसल ने बताया कि यात्रा के बाद सात अप्रैल को विशाल जागरण का आयोजन होगा। जिसमें बाबा के गुणगान के लिए गाजियाबाद से राम अवतार शर्मा, दिल्ली से संजय गुलाटी और फतेहाबाद से अवधेश सावन के साथ मुजफ्फरनगर के मयंक शामिल होंगे। इसके बाद आठ अप्रैल को मंदिर प्रांगण में बाबा का विशाल भंडारा किया जाएगा।