फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shivansh has reached Delhi safely from Manipur, he was stuck in university amid caste violence

UP: मणिपुर से सुरक्षित दिल्ली पहुंचा शिवांश, परिजन हुए खुश, जातीय हिंसा के बीच फंसा था यूनिवर्सिटी में

Wed, 10 May 2023 12:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 May 2023 12:31 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी छात्र शिवांश मणिपुर से सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया है। वहीं, शिवांश के दिल्ली पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Shivansh has reached Delhi safely from Manipur, he was stuck in university amid caste violence
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के बीच मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी छात्र शिवांश पाल सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया है। उधर, परिजन छात्र के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मणिपुर के इंफाल से एमपीईएस की पढ़ाई कर रहा शिवांश पाल भी जातीय हिंसा में घिर गया था। छात्र के भाई कपिल कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के छात्र यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं। आसपास के छात्र पहले दिन से ही वापस लौटने शुरू हो गए थे, लेकिन विवि के छात्र बाहर नहीं जा पा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी। जिसके बाद इन छात्रों को बाहर निकालने का इंतजाम यूपी सरकार ने किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सभी छात्र दिल्ली में यूपी भवन पहुंच गए हैं। छात्रों के देर रात तक अपने घर पहुंचने की संभावना है। छात्र के पिता ब्रह्म सिंह ने बताया कि शिवांश सुरक्षित तरीके से दिल्ली पहुंच गया है। परिवार मूल रूप से साहजुड़ी गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति को कहा नपुंसक, तो दिया तीन तलाक, पान में जहर देने का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed