फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband told impotent, then given triple talaq, accused of poisoning paan, case against seven

Meerut: पति को कहा नपुंसक, तो दिया तीन तलाक, पान में जहर देने का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा

Tue, 09 May 2023 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 May 2023 01:12 PM IST
सार

मेरठ कोतवाली निवासी महिला को अपने पति को नपुंसक कहना महंगा पड़ गया। पति ने उसे तीन तलाक देकर जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Meerut: Husband told impotent, then given triple talaq, accused of poisoning paan, case against seven
बुर्का - फोटो : Social Media

विस्तार

मेरठ कोतवाली निवासी महिला के पति को नपुंसक कहने पर आरोपी ने तीन तलाक दे दिया और पान में जहर मिलाकर खिला दिया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसे परिजनों और बिरादरी में इस बात का खुलासा करने की धमकी दी तो उसकी हत्या का प्रयास किया गया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में पति समेत सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 21 मार्च 2022 को उसकी शादी हापुड़ रोड पर करीम नगर में रहने वाले युवक से हुई थी। महिला ने बताया कि निकाह के बाद पता चला कि पति नपुंसक है और उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार इस दौरान ससुराल पक्ष लगातार मायके से बड़ी रकम लाने का दबाव बनाने लगे और कहा कि पति का कहीं बाहर उपचार कराया जाएगा। इसके लिए 10 लाख रुपए की मांग की गई।

पीड़िता ने बताया कि उसने जब अपने परिवार और रिश्तेदारों में इस बात का खुलासा करने की बात कही तो उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद एक दिन पान में जहर मिलाकर खिलाया गया।

इसके बाद तबीयत खराब होने पर मायके वालों को सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में डॉक्टर ने धीमा जहर देने की पुष्टि की। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर आगे की कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed