फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shivaji worshiped in Jharkhand temple

हमारे शिवालय : झारखंड देवालय में शिवाजी ने की थी पूजा

Mon, 10 Jul 2023 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Shivaji worshiped in Jharkhand temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। कस्बे के मोहल्ला नई आबादी स्थित झारखंड महादेवालय का इतिहास पांच सदी पुराना है। मंदिर के ऊपर बने बुर्ज महादेवालय के मराठा काल को दर्शाते हैं। मुगलों से युद्ध के दौरान छत्रपति शिवाजी की सेना यहां पर रुकी थी। मंदिर के चारोें ओर झाड़ थे, इसलिए इस मंदिर का नाम झारखंड महादेवालय रखा गया।

यहां पर श्रावण मास और फाल्गुन मास की शिवरात्रि पर महादेव पर गंगाजल से अभिषेक कर पूजा की जाती है। शिवरात्रि के मौके पर भोले के जयघोष से गूंज उठता है। प्राचीन मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग है। श्रावण मास में यहां पूजा अर्चना के श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। कांवड़ यात्रा के मौके पर कांवड़ियों के लिए रास्ता छोड़ा जाता है। इस मंदिर में शिवरात्रि महापर्व से पहले भंडारे का आयोजन मंदिर समिति की ओर से किया जाता है। मंदिर में सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह भगवान पूरी करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि श्री झारखंड महादेवालय में शिवाजी महाराज सहित उनकी सेना ने यहां पूजा अर्चना की थी। मंदिर पर बनी बुर्ज उसके मराठा काल का होने की पौराणिकता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed