Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RSS chief to visit Shukteerth; 70 commandos to handle security

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में संघ प्रमुख का दौरा, 70 कमांडो संभालेंगे सुरक्षा

Thu, 19 Nov 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
RSS chief to visit Shukteerth; 70 commandos to handle security
शुक तीर्थ शुकदेव आश्रम  में आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम की तैयारियां की जानकारी लेते  डीएम सुनील
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। भागवत धरा शुकतीर्थ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम सुनील कुमार सिंह और एसएसपी सूरज कुमार राय ने शुकदेव आश्रम पहुंचकर जानकारी ली। सुरक्षा के लिए 70 कमांडों तैनात रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने आश्रम स्थित शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव समाधि मंदिर, यज्ञशाला, प्राचीन अक्षय वट और श्री शुकदेव मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि श्री शुकदेव आश्रम में चल रहे सभी निर्माण और सुंदरीकरण के कार्यों को हर हाल में 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। एसएसपी सूरज कुमार राय ने आश्रम के ट्रस्टी ओमदत्त देव से आरएसएस प्रमुख के पूरे कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जेड-प्लस सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आरएसएस प्रमुख की जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने समन्वय बैठक की। सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के लिए आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 70 कमांडो तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त वीआईपी आगमन के लिए हेलीपैड निर्माण और वाहनों की सुगम पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed