फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaheed Manoj farewell

सुकमा में शहीद हुए जवान मनोज को अश्रुपूर्ण विदाई

Thu, 27 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Manoj farewell
शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात उसके निरगाजनी गांव में स्थित घर पर पहुंचा। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने मातमी धुन के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इससे पूर्व, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।        
विज्ञापन

   
सीआरपीएफ के अधिकारी मंगलवार देर रात दो बजे मनोज का पार्थिव शरीर लेकर निरगाजनी पहुंचे। शहीद के घर पहुंचते ही गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद के घर का माहौल भावुक हो गया। घर की महिलाएं शव से लिपट-लिपट कर रोने लगीं। बुधवार को करीब 11.30 बजे शहीद मनोज की अंतिम यात्रा शुरू हुई। भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा, मनोज तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते लोग चल रहे थे। महिलाओं ने भी देशभक्ति के नारे लगाकर शहादत को सलाम किया।
विज्ञापन


पंचायती मंदिर परिसर में शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए गए। यहां सैन्य सम्मान के साथ शहीद के अंतिम दर्शन किए गए।  जनप्रतिनिधियों और ंअधिकारियों ने शव के पास पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश के  औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना,  गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा, भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना, कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, वीरपाल निर्वाल, बसपा के पूर्व सांसद कादिर राना आदि मौजूद रहे। अधिकारियों में सीआरपीएफ रामपुर के डीआईजी प्रवीण कुमार, नोएडा डीआईजी सुनील कुमार, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बबलू कुमार ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद के भाई जोगेंद्र उर्फ जोनी ने मुखाग्नि दी।            
विज्ञापन
विज्ञापन

              
25 लाख की सहायता राशि मिली                 
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को दी गई 25 लाख की सहायता राशि का चेक शहीद की मां राजेश देवी को सौंपा। साथ ही परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सीआरपीएफ की ओर से अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली 50 हजार की नकदी भी भेंट की गई।                      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed