फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven years imprisonment for seven accused including five brothers

पांच भाइयों सहित सात अभियुक्तों को सात वर्ष का कारावास

Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for seven accused including five brothers
पांच भाइयों सहित सात अभियुक्तों को सात वर्ष का कारावास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने पांच भाइयों और उनके दो बेटों सहित सात लोगों को दोषी करार देते हुए सात साल की कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है।
सिखेड़ा थाने पर गांव भंडूरा निवासी गुलशेर पुत्र सगीर हसन ने 3 अगस्त 2009 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि सगीर, जब्बार, शमून, शहजाद आदि खेत पर जा रहे थे। जमीन विवाद को लेकर गांव के ही महबूब , नूरहसन , शाहिद , अबरार , राशिद उर्फ पप्पू पुत्रगण मंजूर हसन व सत्तार पुत्र नूर हसन , मोहसीन पुत्र अबरार ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और गोली भी चलाई। हमले में सगीर , जब्बार , शमून और शहजाद आदि घायल हो गए। इनको बचाने गुलजार , गुलशेर , अन्नास गए, तो उनको भी घायल कर दिया। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अदालत संख्या-9 में हुई। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए महबूब , नूर हसन , शाहिद , अबरार , राशिद उर्फ पप्पू पुत्रगण मंजूर हसन व सत्तार पुत्र नूर हसन , मोहसीन पुत्र अबरार को मारपीट व जान लेवा हमला करने के जुर्म का दोषी करार देते हुए प्रत्येक को धारा 147 में एक वर्ष का कारावास व 500 रुपये जुर्माना, धारा 148 के तहत दो वर्ष का कारावास व 500 रुपये जुर्माना, धारा 323/149 के तहत एक वर्ष का कारावास व 500 रुपया जुर्माना , धारा 325/149 के तहत चार वर्ष का कारावास व 5 हजार रुपया का जुर्माना , धारा 308/149 के तहत सात वर्ष का कारावास व 15 हजार रुपये का जुर्माना , धारा 504 के तहत एक वर्ष का कारावास व 500 रुपये जुर्माना , धारा 506 के तहत दो वर्ष का कारावास व एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ चलेंगी। कारावास सश्रम रहेगा और एक अभियुक्त पर 23 हजार रुपया जुर्माना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed