फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven-year-old boy hit a brick in the head

सात वर्षीय बालक के सिर में मारी ईंट, घायल

Fri, 15 Apr 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old boy hit a brick in the head
घायल सात वर्षीय बालक - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। गांधी कॉलोनी में बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर पिता पुत्र ने सात वर्षीय बालक के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी राजकुमार की पत्नी पूनम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसका सात वर्षीय बेटा पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शोर सुनकर पड़ोसी बच्चे का पिता और भाई वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए बेटे के सिर में ईंट मार दी। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। पूनम ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed