फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven hours of power failure due to technical fault

तकनीकी खराबी से सात घंटे गुल रही बिजली

Tue, 02 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven hours of power failure due to technical fault
01 बजे दोपहर केबल बॉक्स फटने से आपूर्ति हुई ठप
विज्ञापन

08 बजे रात सुचारु हो सकी आपूर्ति, लोगों ने ली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बिजलीघर में आई तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को कस्बे की विद्युत आपूर्ति सात घंटे ठप रही। इससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। रात आठ बजे आपूर्ति सुचारु होने पर ही राहत की सांस ली।

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बिजलीघर में 33 केवी का केबल बॉक्स फट गया। इससे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गए। विद्युत निगम के कर्मचारी फाल्ट को सही करने में लगे रहे। इस कारण नगर को बिजली सप्लाई करने वाले चार फीडर बंद रहे। मोहल्ला बिद्दीवाड़ा, पुरानी तहसील, आवास विकास कॉलोनी सहित जीटी रोड की बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी परेशानी हुई। रात आठ बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। नगरवासियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रात आठ बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। - नरेश कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed