फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Send more samples for Kovid investigation: Kanchan Verma

जांच के लिए अधिक सैम्पल भेजे: नोडल

Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Send more samples for Kovid investigation: Kanchan Verma
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेती नोडल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जांच के लिए अधिक सैंपल भेजें: कंचन वर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएं। हाउस-टू-हाउस सर्वे को बढ़ाया जाए। कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन को भी सचेत रहना होगा। नोडल अधिकारी ने कोविड अस्पताल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार में कोरोना और संचारी रोग अभियान की समीक्षा बैठक में डॉ अलका ने बताया कि जनपद में वैक्टर जनित रोगो में कमी आई है। वर्ष 2018 में 199 मरीज मलेरिया के मिले थे, 2019 में संख्या घटकर 100 रह गई थी। इस वर्ष अभी तक 10 हजार खून की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षण भी समय समय पर दिया जा रहा है। अभी तक मरीजों की संख्या नगण्य है। डीपीआरओ ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत ग्रामों में साफ सफाई, हैंडपंप रिबोर कराए गए हैं। गांवों में सैनिटाइजर का छिडकाव कराया जा रहा है। गांव की नालियों की सफाई आदि कार्य कराए जा रहे हैं। 2894 सोख्ता गड्ढे इस अभियान में बनाए गए हैं। 1039 नालियों को तालाबों से जोड़ा गया है। गांवों में 2327 डस्टबिन भी लगाए गए हैं। वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वार्डों में नियमित सफाई कराई जाए, कूडे़ का डोर टू डोर कलेक्शन किया जाए, जिसमें गीला कूड़ा अलग व सूखा कूड़ा अलग होना चाहिए। कोविड पर सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा ने बताया कि जनपद में अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के केस अधिक बढ़े है। नोडल अधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक सैंपलिंग कराई जाए, उन्होंने कहा कि प्राइवेट डाक्टर संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल सीएमओ को सूचित करें। नोडल अधिकारी ने डोर टू डोर सर्वे पर जोर दिया। नोडल अधिकारी ने सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत शहर के वार्ड 23 व 43 में जाकर सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों के संवाद स्थापित कर सफाई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड केयर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम जाकर सीसीटीवी के माध्यम से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं, खाना, नाश्ता, डाक्टर की विजिट आदि के बारे में विस्तार से पूछा। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed