{"_id":"6a144fc77d23ea59c700074d","slug":"seminar-on-congenital-hypothyroidism-in-newborns-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-172050-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नवजात शिशुओं में जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म पर सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नवजात शिशुओं में जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म पर सेमिनार
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विश्व थायराइड दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं में जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म विषयक सेमिनार आयोजित हुआ। जिसमें सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने थायराइड की बीमारी, उसकी पहचान और बचाव के बारे में विस्तार से बताया।
सीएमएस की अध्यक्षता में महिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में सेमिनार का आयोजन हुआ। संचालन एसएनसीयू नोडल ऑफिसर डॉ. अनुज राजवंशी ने किया। उन्होंने बताया कि यदि जन्म के तुरंत बाद हाइपोथायरॉयडिज्म बीमारी की पहचान न हो सके तो बच्चे के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, जबकि समय रहते जांच एवं उपचार मिलने पर बच्चा पूर्णतः सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है।
कार्यक्रम में चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से डॉ. फैजल परवेज, डॉ. राधा चौधरी, डॉ. नीरज डॉ. संयम, डॉ. भावना एवं डॉ. स्वाति उपस्थित रहे।