फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM got illegal construction removed

Muzaffarnagar News: एसडीएम ने अवैध निर्माण को हटवाया

Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
SDM got illegal construction removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। एसडीएम सुबोध कुमार के आदेश पर कस्बे में राजस्व टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर भूमि से अवैध निर्माण को हटवाया। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि गांव भलेड़ी में स्थित 12 बीघा जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।

गांव सालारपुर में 10 बीघा जमीन सड़क की कब्जा कर उस पर दीवार बनाई गई थी। दोनों जमीनों को अवैध रूप से कब्जा कर बिना नक्शा पास कराए उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने नायब तहसीलदार अजय कुमार और पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर जांच की। पता चला कि दोनों जगह भूमि अवैध रूप से कब्जाई गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को नायब तहसीलदार अजय कुमार के साथ पुलिस बल को लेकर वहा पहुंचे। उन्होंने भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया है। साथ ही अवैध रूप से कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने दोबारा निर्माण कार्य कराया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed