फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scout students honored with state level award

राज्य स्तरीय पुरस्कार से स्कॉउट छात्रों का हुआ सम्मान

Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scout students honored with state level award
खतौली। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के छात्रों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने स्काउट गाइड के छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र अपनी कौशल कला का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। छात्रा प्रशस्ति जैन व स्तुति जैन का सावित्री पुरस्कार से सम्मानित होना गौरव की बात है। बालिकायें शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। स्काउट के रूप में हम छात्रों को ईश्वर देश एवं समाज की सेवा के लिए तैयार करते हैं। मानवता के सेवा में इनके योगदान के लिए ही प्रशस्ति जैन, स्तुति जैन, राजू सैनी, सन्नी, अजय, वरुण, अरुण, रविश, अविनाश, आशीष, अंशुल, अमित, शुभम व अक्षय को पुरस्कार प्रमाण पत्र मिला है। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप कुमार एवं नवीन जैन रहे। विद्यालय में समय समय पर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिविर आयोजित होते हैं। इसी के साथ सभी छात्रों ने पॉलीथिन के प्रयोग से बचने व स्वच्छता जन जागरण में सहयोग करने का संकल्प लिया। 10 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव में अपने आस पास के क्षेत्र में सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed