फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School van overturned after being hit by a speeding canter

Muzaffarnagar News: तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आकर पलटी स्कूली वैन

Sat, 17 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
School van overturned after being hit by a speeding canter
बुढ़ाना के क्राउन कान्वेंट स्कूल की वैन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
योगपुरा रोड पर हुआ हादसा, वैन चालक सहित नौ विद्यार्थियों को आईं चोटें
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक अपने वाहन के साथ फरार हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही वैन तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आकर पलट गई। हादसे में चालक सहित नौ विद्यार्थियों को चोटें आईं। चालक सहित सभी बच्चों को निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया।
क्राउन कान्वेंट स्कूल की स्कूल वैन का चालक मनोज शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे बिटावदा और बड़कता गांव के विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रहा था। योगपुरा रोड पर स्कूल वैन तेज गति से जा रहे कैंटर की चपेट में आकर पलट गई। स्कूल वैन पलटते ही बच्चों में चीखपुकार मच गई। राहगीर और आसपास के दुकानदार स्कूल वैन की ओर दौड़ पड़े। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गांव बिटावदा निवासी चालक मनोज के अलावा विद्यार्थी विराट (8), सुहानी (9), आरव (17), शुभम (6), शौर्य (5) आवेश (17), वर्णित (14) व शानवी (5) को चोटें आईं। सभी को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद कैंटर चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल और स्कूल भी गई थी। वैन चालक और सभी बच्चे सकुशल है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

बुढ़ाना के क्राउन कान्वेंट स्कूल के बच्चे निजी चिकित्सालय में।

बुढ़ाना के क्राउन कान्वेंट स्कूल के बच्चे निजी चिकित्सालय में।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed