फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School-colleges holiday up to 22 due to Corona

कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेजों में अवकाश

Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
School-colleges holiday up to 22 due to Corona
मुजफ्फरनगर। कोरोना के खौफ के चलते मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 22 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां चलती रहेंगी जबकि परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 23 मार्च से होंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, टेक्नीकल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज में 22 मार्च तक अवकाश रहेगा। जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां चलती रहेंगी। ऐसे स्कूलों में साफ-सफाई की विशेष ध्यान रखा जाए। बीएसए रामसागरपति त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी अवकाश रहेगा। इन विद्यालय में परीक्षाएं 23 से 28 मार्च तक होंगी। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में रंगाई-पुताई आदि का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को आशाओं को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। शासन के निर्देश के बाद सभी आशाओं को कोरोना वायरस के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed