{"_id":"572ba2564f1c1b6a785cd238","slug":"school-bus-and-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, पांच बच्चों सहित नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, पांच बच्चों सहित नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई स्कूल बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा फ्लाईओवर के पास सुबह जटमुझेड़ा स्कूल जा रहे बच्चों की बस पर सामने से आ रहा एक ट्रक आफत बनकर टूटा। ट्रक ने स्कूली बस के बीच में टक्कर मार दी। जिससे बस की बॉडी और खिड़कियों का कांच टूटकर बच्चों और स्कूल स्टाफ के शरीर में घुस गए। इस दौरान तीन टीचर्स, एक चालक और पांच बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों और अन्य घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भिजवाया।
जटमुझेंड़ा के सेंट जेवियर स्कूल की बस शहर से बच्चों और स्टाफ को लेकर भोपा रोड से जा रही थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे भोपा फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने के दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने स्कूल बस की ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बस की बॉडी का लोहा और खिड़कियों को कांच बस में बैठे बच्चों और टीचर्स के शरीर में घुस गया। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घटना का पता चलते ही अफरातफरी मच गई। इस दौरान मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
सूचना पर नई मंडी कोतवाली राजीव गुप्ता खुद एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अधिकतर अभिभावक अपने घायलों को शहर के प्राईवेट नर्सिंगहोम में ले गए।
दुर्घटना में घायलों की सूची
पारुल (21), प्रीति (22), कामनी (22), राजेश (45) बस चालक उज्जवल (11), प्रिंस (11), आशु (12), आरिश (12), अन्नू (12)।
भोपा रोड पर लगा जाम
स्कूल बस और ट्रक की टक्कर से मौके पर घंटों जाम के हालात रहे। पुलिस जिस समय घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवा रही थी उस समय सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी लाईन लग जाने से जाम लग गया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाने के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। जाम को खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जिला चिकित्सालय में अफरातफरी
मुजफ्फरनगर। स्कूल बस और ट्रक की टक्कर होने की सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन, अभिभावक और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर अधिकतर अभिभावक बेसुध हो गए। स्कूली बच्चों और टीचर्स को लेकर जा रही स्कूल बस के भोपा फ्लाईओवर के पास ट्रक से टकरा जाने का समाचार शहर में फैलते ही पुलिस, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन के लोगों में हड़कंप मच गया, जो जिस हाल में था वह घटनास्थल की ओर को दौड़ लिया।
एक्सीडेंट की सूचना पर अधिकतर अभिभावक बेसुध हो रहे थे। घटनास्थल पर सबसे पहले पुलिस पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाना शुरू किया। सुबह अस्पताल पहुंचे घायल बच्चों और अभिभावकों की रोने-चीखने की आवाज से अस्पताल गूंजने लगा। हर कोई अपने लाल की हालत जानने का प्रयास कर रहा था। अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल था। अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल का स्टाफ भी तुरंत ही ड्यूटी पर पहुंच गया और घायलों का उपचार शुरू किया।