फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Safai workers strike ends on assurance of increasing staff

Muzaffarnagar News: कर्मचारी बढ़ाने के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

Sat, 05 Aug 2023 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Safai workers strike ends on assurance of increasing staff
कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने सहित आठ मांगों को लेकर शुरू की गई थी हड़ताल
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 12 बजे हुई समझौता बैठक, सफाई कर्मचारी बढ़ाकर 125 किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल देर रात खत्म हो गई। चेयरपर्सन और संघ के बीच वार्ता के बाद सहमति बन गई। सफाई कर्मचारी बढ़ाकर 125 किए जाएंगे। आगामी बोर्ड बैठक में और कर्मचारी रखने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने सहित आठ मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी थी। कूड़ा करकट से भरे वाहन पालिका परिसर में ही खड़ा कर दिए गए। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और उनके पति भाजपा नेता गौरव स्वरूप रात में ही डीएम अरविंद मल्लप्पा से मिले। ईओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तलब किया गया। प्रशासन ने प्रकरण में सख्त रवैया अपनाया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 12 बजे पालिकाध्यक्ष के आवास पर संघ नेताओं, पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता वार्ता हुई। इबाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने कहा कि डीएम की पहल पर एक घंटा चली समझौता वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed