फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadar Tehsil team wins cricket tournament.

Muzaffarnagar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में सदर तहसील की टीम बनी विजेता

Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sadar Tehsil team wins cricket tournament.
- तहसील खतौली की टीम को हराया, प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा में जनपद स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल में सदर तहसील की टीम ने तहसील खतौली की टीम को हरा दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुनील राठी एवं प्रधानाचार्य विजयपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर जिले की चारों तहसीलों-सदर, बुढ़ाना, खतौली और जानसठ की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला मैच सदर और बुढ़ाना की टीम के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने 10 ओवर में 92-92 रन बनाए। रोमांचक सुपर ओवर में सदर तहसील ने जीत हासिल की।
फाइनल मैच सदर तहसील और खतौली तहसील के टीम के बीच खेला गया, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए सदर तहसील विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। चारों तहसीलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन आगामी स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के अब्दुल्ला, सुजल, दक्ष, असद, अर्पण व देव ,बुढ़ाना तहसील के गुरमीत,जीशान, प्रिंस व खतौली तहसील से शिवांश,अमन,स्वामी जानसठ तहसील से वंश को चुना गया।

आयोजन को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विपिन त्यागी एवं समस्त खेल प्रभारियों का विशेष योगदान रहा। शारीरिक शिक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि मंडल स्तरीय टीम दो अक्तूबर को शामली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed