फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rudra Club and Sports X win matches

रुद्रा क्लब और स्पोर्ट्स एक्स ने मैच जीते

Mon, 01 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rudra Club and Sports X win matches
स्टेडियम में रुद्रा क्लब के खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रुद्रा क्लब और स्पोर्ट्स एक्स ने मैच जीते
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में रुद्रा क्लब ने टाइगर क्लब को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने सीनियर टीम को 16 रन से हराया।
पहला मैच रुद्रा क्लब और टाइगर क्लब के बीच हुआ। टाइगर क्लब टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर में 130 रन पर आल आउट हो गई। अंकुर ने 26, रवि ने 20, विवेक ने 16 रन का योगदान दिया। रुद्रा क्लब के गेंदबाज विकास ने तीन, विश्वास और पंकज ने 2-2, प्रवीण, राजकुमार तथा धन सिंह को 1-1 विकेट मिला। रुद्रा क्लब ने 131 रन के लक्ष्य को हासिल कर सात विकेट से जीत लिया। पंकज ने नाबाद 64 रन, राकेश ने 14, रवि ने 11 और प्रवीण ने नौ रन बनाए।
विज्ञापन

टाइगर क्लब के गेंदबाज आकाश, विवेक और अमित को 1-1 विकेट मिला। मैच में दो विकेट और नाबाद 64 रन बनाने वाले पंकज को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के बेस्ट फील्डर नरेंद्र शर्मा, बेस्ट बॉलर विश्वास तथा बेस्ट बल्लेबाज अंकुर रहे। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने पहले बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम 20 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के कप्तान शोभित त्यागी के 40 रन, अभिषेक राय ने 30, फराज ने 12 रन का योगदान दिया। सीनियर टीम के गेंदबाज विनीत और गौरव सिद्धार्थ ने 3-3 विकेट तथा नंदू को 2 और मयूर व जितेंद्र को 1-1 विकेट मिला।

सीनियर टीम 129 रन के आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम 20 ओवर में 112 रन पर आल आउट हो गई। विकास बालियान ने 50, गौरव अरोरा ने 27 तथा नवीन कंसल ने 17 रन बनाए। मेरठ के गेंदबाज रोहित को 3 नितिन, ताज और संदीप को 2-2 विकेट मिले। स्पोर्ट्स एक्स के कप्तान शोभित त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट फील्डर विनीत, बेस्ट बॉलर रोहित, बेस्ट बल्लेबाज विकास रहे। अंपायर हरीश और प्रांजल तथा स्कोरर सोनू रहे। गौरव, सिद्धार्थ ने मैच का आयोजन किया। विपिन ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, राकेश ठाकुर, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed