फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus at the gate of Ekta Vihar, EO's office surrounded, people sat in front of the vehicle

Muzaffarnagar News: एकता विहार के गेट पर हंगामा, ईओ का कार्यालय घेरा, गाड़ी के सामने बैठ गए

Tue, 03 Jun 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at the gate of Ekta Vihar, EO's office surrounded, people sat in front of the vehicle
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एकता विहार गेट ध्वस्तीकरण को लेकर भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ता ईओ प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में धरना देकर बैठ गए। पालिका से ईओ के जाने की भनक लगी तो कुछ कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए। इस दौरान ईओ ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर भरोसा दिलाया कि 15 जून तक अवैध गेट ध्वस्त करा दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा विंग अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को टाऊनहाल पहुंचे। उन्होंने ईओ के कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ता नीचे उनकी गाड़ी के सामने घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ईओ सभागार में चल रही मीटिंग समाप्त कर लौटीं तो भाकियू नेताओं ने अपनी बात रखी। एकता विहार में सभासद के पति की ओर से अवैध गेट का निर्माण कराया गया है। सहायक अभियंता की जांच में गेट अवैध पाया जा चुका है। पूर्व में कई बार प्रदर्शन और धरने दिये जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, जलभराव, टूटी हुई सड़कें और पीने के पानी की समस्या को तत्काल सुलझाया जाए, इसके अलावा अवैध गेट ध्वस्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने सभासद पति प्रमोद को भी फोन कर समझौते के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। आश्वासन दिया कि 15 जून तक अवैध निर्माण को हटवा दिया जाएगा। इस भरोसे पर भाकियू तोमर ने धरना समाप्त किया।

----
इनसेट
गेट के नामकरण को लेकर विवाद
मुजफ्फरनगर। कॉलोनी के लोगों ने रुपये एकत्र कर गेट का निर्माण कराया था। इसी गेट के नामकरण को लेकर विवाद शुरू हो गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed