फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus at roadways bus stand, drivers and operators jammed

रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, चालकों-परिचालकों ने लगाया जाम

Thu, 25 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at roadways bus stand, drivers and operators jammed
रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, चालकों-परिचालकों ने लगाया जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड पर महिला यात्री ने परिचालक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक-परिचालक को थाने ले गई। इसके विरोध में चालकों और परिचालकों ने हंगामा किया और बस अड्डे पर जाम लगा दिया। बसों के पहिए रोक दिए। पुलिस ने थोड़ी देर में ही चालक-परिचालक को छोड़ दिया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। वहीं महिला के पक्ष में शिव सैनिक भी बस अड्डे पर पहुंच गए।
हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंची रोडवेज बस में सवार महिला यात्री और परिचालक के बीच रेलवे स्टेशन के पास कहासुनी हो गई। बस जैसे ही रोडवेज पर पहुंची तो महिला यात्री ने चालक-परिचालक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला के पक्ष में अन्य लोग भी आ गए। इसी दौरान डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक संजय और परिचालक प्रदीप को सिविल लाइन थाने ले गई। इसके विरोध में अन्य बसों के चालक और परिचालक एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। बसों के पहिए रोक दिए गए। करीब आधे घंटे तक हंगामा। रोडवेज स्टैंड के सामने जाम लगा दिया गया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और चालकों-परिचालकों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए चालक और परिचालक को छोड़ दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर का कहना है कि बसों का संचालन करा दिया गया है। चालक-परिचालक की कोई गलती नहीं थी। दोनों पक्षों की ओर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे
स्टेशन इंचार्ज राजकुमार तोमर का कहना है कि चालक-परिचालक पर एकतरफा कार्रवाई की गई तो कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दोनों की कोई गलती नहीं है। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने झेली परेशानी
बस स्टैंड पर हंगामे प्रदर्शन के दौरान यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बसों के पहिए थम गए जिस कारण यात्रियों को भी लाचार खड़े रहना पड़ा। हालांकि इसके बाद बसों को गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed