{"_id":"6094407a8ebc3e374b1dbaa1","slug":"rld-workers-wept-bitterly-muzaffarnagar-news-mrt537328634","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यालय पर शोक सभा में श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यालय पर शोक सभा में श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
फूट-फूटकर रोये रालोद कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। रालोद कार्यालय पर शोक सभा में चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई। किसानों के लिए किए गए चौधरी के कार्यों को याद किया गया।
चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना के बाद जिले में रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रालोद कार्यकर्ता सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां सभी ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अजीत राठी फूट-फूटकर रो पड़े। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दुखी था और सभी की आंखें नम थीं। शोक सभा में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, नदीम मुश्ताक, उदयवीर सिंह, शहीर आलम, नौशाद मलिक, फिरोज, ओंकार बालियान, आशीष कुमार, संजीव चौधरी मौजूद रहे।
गांधी कालोनी में दी गई श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के आकस्मिक निधन पर गांधी कालोनी स्थित अभिषेक चौधरी के आवास पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
शोक सभा मे अभिषेक चौधरी गुर्जर, धर्मेंद्र तोमर, पराग चौधरी, कमल गौतम, मंगल सिंह गुर्जर, तेजपाल सैनी, संजय कश्यप आदि शामिल रहे।