{"_id":"63e24d8031375624c56bd55c","slug":"rld-thundered-in-the-collectorate-on-the-issues-of-farmers-muzaffarnagar-news-c-14-1-109071-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसानों के मुद्दों पर कलक्ट्रेट में गरजा रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसानों के मुद्दों पर कलक्ट्रेट में गरजा रालोद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते विधायक, पूर्व मंत्री व रालोद कार्यकर्ता।
कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय का किया घेराव, घंटे धरना प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रालोद ने कलक्ट्रेट में चार घंटे धरना प्रदर्शन किया। आवारा पशुओं, गन्ना मूल्य और बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार समस्याएं सुनने के बजाए लोगों को हिंदू-मुस्लिम में बांट रही है।
रालोद ने किसान संदेश अभियान के तीसरे चरण में मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। बुढ़ाना विधायक ने कहा कि सरकार ने अभी तक किसानों का गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य, आवारा पशु और बिजली की दरें की समस्या का समाधान नहीं किया है। घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों को नंजर अंदाज कर रही है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब, मजदूर और किसान भाजपा सरकार में त्रस्त है। 2024 में जनता सरकार को जवाब देने का काम करेगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद मिश्रा और नगर मजिस्ट्रेट अनूप सिंह को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो रालोद यूपी के सभी मंडलों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। अध्यक्षता विधायक राजपाल बालियान और संचालन जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।
विज्ञापन
बदलनी होगी भाजपा सरकार : अनिल कुमार पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल धरने ही हो रहे है। हर वर्ग इस सरकार में परेशान है और धरना देने को मजबूर है। प्रशासन दोगुली नीति अपना रहा है। चुनाव के समय पर सरकार गन्ने का भाव बढ़ाकर लोगों को भुना लेती है। उन्होंने आह्वान किया कि खतौली वाली नीति अपनाकर 2024 में भाजपा सरकार बदलनी होगी।
सरकार में बढ़ी बेरोजगारी : चंदन चौहान
रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देने की बात कहने वाली सरकार अब उनकी तरफ देखना भी पसंद नहीं कर रही है। किसान और युवा दोनों परेशान है। सभी समस्याओं को सरकार अनसुना करने का काम कर रही है।
कसमसा रही है भाजपा : मदन भैया
खतौली विधायक मदन भैया ने कहा कि लोगों का उत्साह और रालोद की मजबूती देख भाजपा कसमसा गई है। भाजपा की यही कसमसाहट 2024 में नया जनादेश देने का काम करेगी। यह सरकार किसानों और कमेरों को डराने का काम कर रही है। यूपी की धरती ने जब भी करवट बदली है तो सत्ता को उखाड़ फेंका है। मुजफ्फरनगर से जो बयार बही है, वो यूपी से होते हुए पूरे देश में गूजेंगी।
इन मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
- सत्र 2022-23 का गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाएं।
-आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने के लिए उचित समाधान किया जाएं।
- बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाएं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, कार्यक्रम प्रभारी व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, राष्ट्रीय संगठन सचिव अजीत राठी, सोमपाल प्रधान, विदित मलिक, संजय राठी, सुधीर भारतीय, भगत सिंह, सार्थक लाटियान, युधिष्ठिर पहलवान, सोमपाल सिंह, हरेंद्र पाल, विनोद कुमार, धर्मेंद्र राठी, कंवरपाल सिंह मौजूद रहे।