{"_id":"62571836fdcf885fc97fe127","slug":"rld-reviewed-the-election-resolved-to-remove-the-flaws-muzaffarnagar-news-mrt58442628","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने की चुनाव की समीक्षा, खामियों को दूर करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने की चुनाव की समीक्षा, खामियों को दूर करने का संकल्प
विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर बैठक करते कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद ने की चुनाव की समीक्षा, खामियों को दूर करने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। रालोद ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा शुरू कर दी है। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति ने स्थानीय नेताओं से संगठन और कार्यों के विषय में जाना। खामियों को दूर करने का संकल्प लिया गया।
रालोद के पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, अश्वनी तोमर और जैनेंद्र नरवार की समिति बुधवार को सरकुलर रोड स्थित जिला कार्यालय पर पहुंची। प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ता पहुंचे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि चुनाव के बाद संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने की जरूरत है। गांव और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मेहनत करें, एकजुटता प्रदर्शित करें।
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ग के लोगों के पास जाकर खुद को मजबूत करने से ही संगठन मजबूत होगा। सबका भरोसा जीतकर राजनीति में भविष्य के रास्ते बनाने होंगे। मीरापुर से विधायक चंदन चौहान ने कहा कि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने से मजबूती मिलेगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह बालियान और संचालन सत्यवीर वर्मा ने किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, अजित राठी, गज्जू पठान, ऊधम सिंह, जगपाल सिंह, सुधीर भारतीय, सार्थक लाटियान, विकास कादियान, रामकुमार शर्मा, पंकज ठाकुर, कमल गौतम, राजू आढ़ती मौजूद रहे।