फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD leaders know the condition of the victims in Khatauli

रालोद नेताओं ने पीड़ितो का जाना हाल

Tue, 23 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders know the condition of the victims in Khatauli
मुजफ्फरनगर : खतौली के गांव जसौला में मृतक बच्चे के परिजन से मिलने पहुंचे रालोद के क्षेत्रीय अध्यक - फोटो : muzaffarnager
रालोद नेताओं ने पीड़ितों का जाना हाल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में बच्चों के पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर इस जघन्य अपराध के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्याय दिलवाने का भरोसा दिया। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने का आश्वासन भी परिजनों को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में रालोद पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खतौली के इस गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। गांव में ही एक बच्चे के साथ किए गए कुकर्म तथा दूसरे बच्चे की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि जिसने भी यह जघन्य अपराध किया है, उसको कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिया कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। इसके लिए भी बात की जाएगी। पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव मनोज चौधरी, क्षेत्रीय महासचिव ओडी त्यागी, अभिषेक चौधरी गुर्जर, धर्मेंद्र तोमर, चंदर प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed