{"_id":"6af84c32b174c8c4c005c080","slug":"accused-arrested-for-stealing-wires-from-a-house-under-construction-one-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185216-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन मकान से तार चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन मकान से तार चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वसुंधरा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग का तार चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रॉयल फार्म हाउस के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को पुलिस ने कांबिंग के दौरान दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच किलोग्राम बिजली फिटिंग का तार, एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
सीओ नई मंडी क्षेत्र राजू कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गुलाब उर्फ रिजवान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी शिवा को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
20 अक्तूबर को योगेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी ऋषिपाल सिंह के वसुंधरा स्थित निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर बिजली फिटिंग का तार चोरी कर ले गए थे।
आरोपी गुलाब उर्फ रिजवान निवासी अशरफाबाद थाना रमाला, बागपत और शिवा निवासी तखावली थाना बहसूमा, मेरठ, हाल निवासी करमूला पट्टी थाना जानसठ के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायल गुलाब उर्फ रिजवान के खिलाफ शामली और बागपत के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा शामिल रहे।