फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ring road will be built around the city

शहर के चारो ओर बनेगा रिंग रोड

Sun, 27 Jun 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ring road will be built around the city
शहर के चारों ओर बनेगा रिंग रोड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अब शहर के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का रिंग रोड का प्रस्ताव एनएचएआई ने स्वीकृत कर लिया है। 300 करोड़ की लागत से रिंग रोड पूरा किया जाएगा। पीनना से वहलना चौक होते हुए बाईपास तक सात हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि पीनना से रामपुर चौराहे तक 13 किमी का बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। पीनना से वहलना वाला रोड हाइवे तक नहीं था। इस कारण रिंग रोड पूरी नहीं हो पाई थी। इसका प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। तीन सौ करोड़ की इस योजना में सात हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इस निर्माण कार्य में दो यूवीपी, एक एलवीयूपी, काली नदी पर एक मेजर ब्रिज, तीन माइनर ब्रिज एवं नौ कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 300 करोड़ खर्च होंगे। इस मंजूरी से शहर ही नहीं पूरे जिले का विकास होगा। पश्चिम के विकास में यह रिंग रोड मील का पत्थर साबित होगा। एनएचएआई ने इस संबंध में स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed