Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar riots: Eight accused acquitted of robbery and arson charges

मुजफ्फरनगर दंगा : डकैती और आगजनी में आठ आरोपी दोषमुक्त

Thu, 19 Nov 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar riots: Eight accused acquitted of robbery and arson charges
न्यायालय का मुख्य गेट : फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान 13 साल पहले फुगाना गांव में डकैती और आगजनी के मामले में आठ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। वादी और गवाह पक्षद्रोही हो गए। विशेष न्यायालय/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

सात सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ पंचायत के बाद थाना फुगाना के गांव फुगाना में तनाव की स्थिति बन गई थी। गांव के ही वादी नौशाद ने शामली के कैराना स्थित राहत शिविर में पुलिस को तहरीर दी कि आठ सितंबर की रात सवा नौ बजे बिलेंद्र जोगी समेत 15 हमलावरों ने उनके घर पर हमला किया।
विज्ञापन

अवैध और लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की। घर से एक तोला सोना, आधा किलो चांदी और 25 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने 24 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की। एसआईटी ने जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) में हुई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सोराज मलिक ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि वादी और तथ्य के तीनों गवाह पक्षद्रोही हो गए। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।
---
यह आरोपी हुए दोषमुक्त
फुगाना गांव निवासी बिलेंद्र जोगी, नीरज, विनोद, संजय, श्रीनिवास, सुभाष, रोशन और गुड्डू को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया।
---
इनसेट मुकदमे में कब क्या हुआ
08 सितंबर 2013 : फुगाना में डकैती और आगजनी की घटना।
24 सितंबर 2013 : शामली के कैराना में प्राथमिकी दर्ज।
03 अक्तूबर 2015 : मामला सत्र न्यायालय के सुपुर्द हुआ।
20 अक्तूबर 2016 : आरोपियों पर आरोप तय किए गए।
08 अक्तूबर 2026 : साक्ष्य का अवसर समाप्त किया।
---
गवाह -1 : वादी नौशाद ने कहा कि वह पंचायत के बाद बागपत के धनौरा गांव स्थित रिश्तेदारी में चला गया था। चार दिन बाद गांव लौटा तो दंगे की जानकारी मिली। इसके बाद कैराना शिविर में चला गया, वहां पर कुछ लोगों ने हस्ताक्षर करा लिए थे।
---
गवाह -2 : तथ्य के गवाह साजिद ने अदालत में कहा कि वह तनाव की स्थिति देखते हुए परिवार के साथ लोई गांव के शिविर में चले गए थे। फुगाना में उनके सामने कुछ नहीं हुआ। कैंप में ही घटना के विषय में जानकारी हासिल हुई थी।

---
गवाह-3 : तथ्य के गवाह साबिर ने कहा कि काफी तनाव हो गया था, जिसके बाद वह माता-पिता और परिवार के साथ लोई गांव के शिविर में चला गया था। आरोप मेरे गांव के हैं, इन्हें मैंने दंगा करते हुए नहीं देखा। अदालत ने पक्षद्रोही घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed