फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resentment among farmers due to low weight

कम तौल होने से किसानों में पनपा आक्रोश

Wed, 26 May 2021 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Resentment among farmers due to low weight
कम तौल होने से किसानों में पनपा आक्रोश
विज्ञापन

शामली, चरथावल। बिरालसी में साधन सहकारी समिति द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर कम तौल होने से किसानों में आक्रोश है। भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में कई गांवों के किसानों ने इंडेंट बढ़वाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एडीसीओ शोभेराम ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
बिरालसी में पीसीएफ द्वारा गेहूं खरीद का केंद्र समिति दफ्तर में संचालित है। 18 गांव के किसान इस केंद्र से संबद्ध है। इस केंद्र पर रोजाना 300 क्विंटल रोजाना खरीद की सीमा है, जिससे आए दिन काफी किसानों को बिना गेेहूं तुलवाए लौटना पड़ता है। किसानों में आक्रोश है। अभी तक इस केंद्र पर करीब साढ़े 11 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। किसानों ने दो कांटों पर खरीद कराने की मांग की है। किसानों ने केंद्र पर व्यवस्था ठीक नहीं होने के विरोध में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि समिति द्वारा संचालित गेहूं केंद्र पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भाकियू नेता विकास ने कहा कि केंद्र पर आने वाले गेहूं पूरा तौलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। हंगामे की सूचना पर एडीसीओ शोभेराम और पीसीएफ के जिला प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना और तौल चालू कराया। अधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को दो दिन बाद केंद्र पर दो कांटों का संचालन करने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed