फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reported only on the victim's family

पीड़ित परिजनों पर ही दर्ज की गई रिपोर्ट

Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Reported only on the victim's family
मुजफ्फरनगर। जनपद का समस्त पुलिस-प्रशासन निजी कोविड सेंटर चला रहे एक डॉक्टर के आगे समर्पण कर बैठा। बृहस्पतिवार को हॉस्पिटल में जिस मरीज की मौत हुई, उसके परिजनों के खिलाफ ही देर रात रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। वहीं, पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई तहरीर अफसरों की फाइलों में दबकर रह गई, जिस पर देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शहर के आर्यपुरी स्थित एक निजी कोविड हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे और फायरिंग के बाद पुलिस-प्रशासन कोविड हॉस्पिटल संचालक के समक्ष आत्मसमर्पण कर बैठा। मामले में शहर कोतवाली में देर रात ही हॉस्पिटल संचालक डॉ. देवेंद्र सैनी की तहरीर पर पीड़ित परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। इसमें हॉस्पिटल में जान गंवाने वाले मरीज एनके गुप्ता के पौत्र अर्चित गुप्ता को नामजद करने के साथ ही पांच अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। मुकदमे में जो धाराएं पीड़ित परिजनों पर लगाई गईं, वे बड़े दंगे-फसाद में लगाए जाने वाली रहीं। यही नहीं, पुलिस-प्रशासन की बेचारगी भी नजर आई, जब पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर को फाइलों के ढेर तले दबाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दी गई तहरीर के बावजूद देर रात तक पुलिस ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ किसी तरह की भी कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिससे आम जनमानस में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं, इस मामले में फजीहत होती देख पुलिस-प्रशासन से जुड़े किसी भी अफसर या कर्मचारी ने फोन तक उठाने से भी पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed