फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against three people of Maa Shakti Siddha Peeth

Muzaffarnagar News: मां शक्ति सिद्ध पीठ के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three people of Maa Shakti Siddha Peeth
मां शक्ति सिद्ध पीठ की संचालिका माता राजराजेश्वरी की मौत का मामला
विज्ञापन

मेरठ के फूल बाग कॉलोनी निवासी अरुण कुमार त्यागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित मां शक्ति सिद्ध पीठ की संचालिका माता राजराजेश्वरी की मौत के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वर्तमान में यह तीनों लोग मां शक्ति सिद्ध पीठ में ही रह रहे है।

मेरठ के फूल बाग कॉलोनी निवासी अरुण कुमार त्यागी ने न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 26/27 मई की रात्रि प्रकाश चंद्र उर्फ प्रकाशानंद, चंद्रमा उर्फ चंदा, समीमा द्वारा जहरीला पदार्थ देकर षड्यंत्र के तहत आश्रम की संचालिका योगिनी माता राजराजेश्वरी की हत्या कर दी थी। सबूत छुपाने के उद्देश्य से साधु समाज की परंपरा से अलग शव को जलाया गया था।
विज्ञापन

संचालिका योगिनी माता की मौत की सूचना ना तो उनके अनुयायियों को दी गई और नहीं कमेटी के लोगों को दी गई थी। यह भी आरोप है कि विभिन्न बैंकों के खातों से लगभग 22 लाख रुपए निकाल ले गए हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर लूट
भोपा। गांव जौली निवासी अयान कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पशु व्यापारी है। शनिवार को वह जौली गांव से पटौली गांव में पशु खरीदने के लिए जा रहा था। रुड़कली- पटौली मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। आतंकित करते हुए 33 हजार रुपये की नकदी छीन ली और गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed