फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against ten for assault

कहासुनी को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार घायल

Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Report filed against ten for assault
देवबंद। हुलाशगढ़ में कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुलाशगढ़ निवासी संजीव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात्रि ताऊ का बेटा विकास गांव निवासी हरीश के साथ बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान हरीश ने अपने साथी नैन, हरेंद्र, लालू और नितिन को बुला लिया और उन्होंने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने उस पर लाठी डंडे और गंडासे से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के अतर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में जोनी, पीयूष, प्रियांशु, राजेश और विकास पर कहासुनी के चलते बेटे हरविंद्र, हरीश और दामाद नितिन को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed