फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remembering the brave martyrs with 11 Kundiya Yagya

11 कुंडीय यज्ञ के साथ वीर शहीदों को किया स्मरण

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Remembering the brave martyrs with 11 Kundiya Yagya
चरथावल महादेव मंदिर पर यज्ञ में हिस्सा लेते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
11 कुंडीय यज्ञ के साथ वीर शहीदों को किया स्मरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 11 कुंडीय यज्ञ कराया गया। कस्बे की प्रबुद्ध दंपतियों ने यजमान के रूप में हिस्सा लेकर देश के वीर शहीदों का आहूति प्रदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगलवार को महादेव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक नृपेंद्र एवं सुरेंद्र भगत ने कहा देश को आजाद कराने में एक संगठन नहीं, अपितु लाखों लोगों ने वीरगति पाई। लेकिन किन्हीं कारणों से उनका नाम से इतिहास के पन्नों पर नजर नहीं आता। कहा गांव और शहरों में आयोजित कार्यक्रमों के द्वारा राष्ट्र के लिए समर्पित और बलिदानी वीर शहीदों का स्मरण करना है। साथ ही राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानने वाले विलुप्त शख्सियतों के नाम सामने लाकर नई पीढ़ी को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डा. निशांत त्यागी की अध्यक्षता में नगर की आयोजन समिति का गठन किया गया। प्रमुख यजमान पूर्व सभासद राजेश त्यागी, समिति सभापति कुबेर दत्त त्यागी, नामित सभासद अजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, सभासद वीरेंद्र त्यागी, जिया लाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथुन त्यागी, अमित आर्य, अनुज त्यागी आदि रहें। पुरूषोत्तम गर्ग ने अध्यक्षता की। उदय सिंह पुंडीर दूधली, विस्तारक पुष्कर भारद्वाज मंजू वर्मा, गीता त्यागी, राजपाल त्यागी, अमरीश गर्ग, रविकांत त्यागी, अनिल शर्मा, राजेंद्र कश्यप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed