फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reduced crowd in hospital, people arrived only when necessary

अस्पताल में कम हुई भीड़, जरूरी होने पर ही पहुंचे लोग

Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Reduced crowd in hospital, people arrived only when necessary
जिला चिकित्सालय में मास्क लगाये कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अस्पताल में कम हुई भीड़, जरूरी होने पर ही पहुंचे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से जिला अस्पताल में बढ़ रही लोगों की भीड़ छंटने लगी है। लोग अब बेहद जरूरी होने पर ही जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की संख्या में भी कमी आई है। शनिवार को अस्पताल स्टॉफ, मरीज और तीमारदार भी मास्क लगाए नजर आए। लोगों को एक स्थान पर भीड़ लगाने से रोका गया।
पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस को लेकर स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भीड़ बढ़ रही थी। जरा सा जुकाम और मामूली बुखार होते ही लोग अस्पताल की ओर रुख कर रहे थे। इसके चलते प्रतिदिन 2600 तक नए पर्चे बन रहे थे। शुक्रवार से अस्पताल में आने वाली भीड़ में कमी आनी शुरू हुई और शनिवार को काफी कम संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक कक्ष और दवा खिड़की पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आई। अस्पताल स्टॉफ ने लोगों को एक जगह एकत्र नहीं होने दिया। चिकित्सक एवं अन्य स्टॉफ मास्क लगाए हुए थे। सैनिटाइजर से बार-बार हाथ साफ करते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को जागरूक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार ने गांधी कॉलोनी, जिला परिषद मार्केट, राज मार्केट, दाल मंडी, कोतवाली से अहिल्या बाई चौक तक, डा. विकास कुमार ने खतौली, प्रेमचंद ने मीरापुर एवं जानसठ, डा. अनिल कुमार कौशल ने कांधला रोड, बुढ़ाना आदि में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को साफ-सफाई रखने, मेडिकल ग्रेड एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर, साबुन व मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई, कुर्सी, मेज, डेस्क आदि को सैनिटाइज करने को कहा।

जिला चिकित्सालय में नदारद दिखे मरीज।

जिला चिकित्सालय में नदारद दिखे मरीज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में खाली पडे दवाई वितरण की खिडकी। नदारद दिखे मरीज।

जिला चिकित्सालय में खाली पडे दवाई वितरण की खिडकी। नदारद दिखे मरीज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed