{"_id":"601847158ebc3e08a3081dc9","slug":"records-of-kisan-samman-nidhi-scheme-in-jansath-khatauli-news-mrt523295470","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना से जुड़े अभिलेख ठीक कराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना से जुड़े अभिलेख ठीक कराए जाएंगे
विज्ञापन
योजना से जुड़े अभिलेख ठीक कराए जाएंगे
जानसठ। ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय पीएम किसान सम्मान निधि दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की योजना से जुड़ीं समस्याएं दूर कराई जाएंगी। इसके साथ ही योजना से जुड़े अभिलेख ठीक कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में बताया गया कि जिन किसानों को आधार नंबर गलत होने या नाम सही नहीं होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल रहा, वे किसान तीन फरवरी तक ब्लॉॅक के राजकीय बीज गोदाम पर अपने आधार कार्ड और बैंक खाते के विवरण के साथ पहुंचे। वे यहां अपना डाटा ठीक कराएं। ऐसे किसानों का ब्योरा लेकर संबंधित बैंक के माध्यम से उसे ठीक कराया जाएगा।
तहसील से हल्का लेखपाल और कानूनगो भी ब्लॉक में पहुंचे और पात्र किसानों की जांच की। काफी संख्या में किसानों ने ब्लॉक में अपने आधार कार्ड, बैंक खाता, खतौनी आदि दस्तावेजों के साथ समस्याएं रखीं।