{"_id":"6337425c83fd561c02619b0e","slug":"rar-over-the-statue-of-maharishi-kashyap-society-sitting-on-dharna-muzaffarnagar-news-mrt6075132122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप की मूर्ति पर रार, धरने पर बैठा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप की मूर्ति पर रार, धरने पर बैठा समाज
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देकर मूर्ति सुरक्षा की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महर्षि कश्यप की मूर्ति को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को दोबारा से धरना प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने कुछ लोगों पर मूर्ति तोड़ने और वहां से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देकर मूर्ति सुरक्षा की मांग की।
कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बताया कि डीएम ने उन्हें काली नदी पर बनाए गए दोनों पुल के बीच में मूर्ति स्थापना के लिए जगह की मंजूरी दी थी। इसका निरीक्षण करने खुद नगर मजिस्ट्रेट अनूप सिंह गए थे । अब जब समाज के लोगों ने वहां मूर्ति की स्थापना की तो विरोध किया जा रहा है। साथ ही महर्षि कश्यप की मूर्ति को तोड़ने और वहां से हटाने की धमकी दे रहे है। ऐसे में समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि प्रशासन इस मामले पर कार्रवाई करें और मूर्ति की सुरक्षा की जाएं। इस मौके पर विपिन कुमार, संजीव कश्यप, सागर कश्यप, अंकित कश्यप, श्याम कश्यप आदि मौजूद रहे।