{"_id":"62e4247eb4b8cb04af4a1d31","slug":"radhana-sardhana-road-closed-due-to-dumping-of-debris-muzaffarnagar-news-mrt5990071160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा डालने से बंद हो गया रार्धना-सरधना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा डालने से बंद हो गया रार्धना-सरधना मार्ग
विज्ञापन
जल निकासी के लिए ठेकेदार द्वारा खोदी गयी सड़क, जिसके कारण मार्ग पूर्णतया अवरुद्ध हुआ है।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रतनपुरी। रतनपुरी से रार्धना-सरधना मार्ग पर नाला खुदाई से निकला मलबा सड़क पर फैला। मार्ग पूर्णतया अवरुद्ध होने से ग्रामीणों के अलावा वाहन स्वामियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रतनपुरी से रार्धना होते हुए सरधना जाने का संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उक्त मार्ग की मरम्मत का कार्य कई वर्ष पूर्व गन्ना विभाग द्वारा कराया गया था। यह मार्ग रतनपुरी से मेरठ जिले के अकलपुरा, रार्धना, कुशावली, भमौरी, खेड़ा, सलावा, आखेपुर, ज्वालापुर, झिटकरी, नवाबगढ़ी आदि गांवों को जोड़ते हुए सरधना तक जाता है। फिलहाल इस मार्ग पर पक्की सड़क का नामोनिशान शेष नही बचा है। इस मार्ग पर तीन ईंट भट्टे और सीमेंट की टाइल ईंटों की दो फैक्ट्री भी स्थित है। जहाँ हर समय भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। बुढ़ाना, शामली, कांधला की ओर से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग को मेरठ के शॉर्टकट के रूप में भी प्रयोग करते हैं। जिसके कारण हर समय इस मार्ग पर वाहनों की काफी आवाजाही लगी रहती है। मार्ग पर नाला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिस कारण यहाँ पर जलभराव की समस्या बनी है। नाला निर्माण के लिए ठेकेदार ने पीछे का पानी निकालने के लिए पूरी सड़क को खोदकर पानी का रास्ता बराबर के खेत मे बना डाला है। जिससे फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सामान नहीं, मिला इसलिए रुका है निर्माण
जिला पंचायत के ठेकेदार तस्लीम निवासी मुजफ्फरनगर ने बताया कि अभी ऊपर से मैटीरियल नही पहुँच रहा है। इस कारण नाले का निर्माण कार्य रुका हुआ है। मैटीरियल आते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बारिश के कारण भी कुछ व्यवधान उत्पन्न हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीण सतेंद्र कुमार का कहना कि मार्ग की हालत जर्जर होने के कारण इस मार्ग पर बनाया गया नाला भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस नाले का कुछ टुकड़ा पिछले वर्ष बनाया गया था लेकिन पानी का आगे निकास न होने के कारण तभी से इस मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी है। रास्ता पूर्णतया अवरुद्ध होने के कारण यहाँ के निवासियों के अलावा वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीण मनबीर सिंह का कहना है कि उनका मकान इस मार्ग पर स्थित है। फ़िलहाल इस मार्ग पर सड़क का नामोनिशान शेष नही बचा है। अभी कुछ दिनों पहले एक ठेकेदार ने उक्त सड़क पर नए नाले के निर्माण के लिए पुराना नाला खोद दिया था। जिसका मलबा सड़क पर ही डाल दिया गया था। बारिश के कारण सारा मलबा सड़क पर फैल जाने से स्थित ज्यादा बदतर हो गई है। यहाँ से पैदल निकलने भी दूभर हो गया है। पास में ही खेत होने तथा नाले की खुदाई के बाद से यहाँ पर सांप भी निकलना शुरू हो गए हैं।
टैंट हाउस की दुकान करने वाले मास्टर आदेश सोम का कहना है कि रतनपुरी के ग्रामीण इस मार्ग के जीर्णोद्धार हेतु क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी, ब्लॉक प्रमुख खतौली, जिला पंचायत सदस्य मनोज लोहड्डा आदि से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस मार्ग पर मुख्य नाले की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है।