फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Public meeting should not be held in Khatauli assembly without permission

बिना अनुमति के खतौली विधानसभा में न हो जनसभा

Sat, 19 Nov 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Public meeting should not be held in Khatauli assembly without permission
उपचुनाव के प्रेक्षकों ने उपनिर्वाचन से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा उपचुनाव के प्रेक्षक डॉ राज किशन प्रुर्थी, पुलिस प्रेक्षक ओम प्रकाश मीणा, व्यय प्रेक्षक विवेकानंद ने लोकवाणी सभागार में उपनिर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की। निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, उड़नदस्ता टीम, स्थाई निगरानी टीम, नगद धनराशि अवमुक्त टीम के बारे में जाना। बिना अनुमति के खतौली विधानसभा में जनसभा न होने देने के निर्देश दिए।
डीएम चंद्र भूषण सिंह एवं एसएसपी विनीत जायसवाल ने प्रेक्षकों को कार्यों की जानकारी दी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि स्वीप के कार्यक्रम किए जा रहे हैं, सोशल मीडिया से इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। डीआईओएस एवं बीएसए को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर स्वीप से संबंधित जागरूकता अभियान को विभिन्न कार्यालयों, कालेजों एवं अन्य संस्थानों में स्लोगन, नारे, पतंग प्रतियोगिता आदि द्वारा जागरूक किया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रेक्षक को बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, अनेक बिंदुओं पर सहायक प्रभारी अधिकारी वाहन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भारी वाहनों के संबंध में पुन: विधिवत रूप से आंकलन कर लें।
विज्ञापन

डीएम ने रूट चार्ट के अनुसार ईंधन की खपत संबंधी रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, लाइट, साउंड आदि से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिये। सूचनाओं का संकलन कर उनका प्रेषण तथा बुकलेट तैयार करना की बात कही गई। जिला उपनिर्वाचन अधिकारी ने कार्मिक, मतदाता सूची अपडेट, बैरीकेटिंग, पोस्टल बैलेट, परिवहन, कंट्रोल रूम, पार्टी रवानगी से आदि को प्रेक्षक को अवगत कराया। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed