फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Provide cultured education to students: Cabinet Minister

छात्र-छात्राओं को संस्कारित शिक्षा दें : कैबिनेट मंत्री

Mon, 31 Mar 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Provide cultured education to students: Cabinet Minister
-देव ग्रुप ऑफ कॉलेज मंसूरपुर में मनाया गया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। देव ग्रुप ऑफ कॉलेज मंसूरपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, प्रबंधक विकास बालियान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने पर बल दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या नंदिनी बालियान ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, हरियाणवी, लोक नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। वहीं अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

उन्होंने बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी बल दिया। संचालन विकास बालियान ने किया। कार्यक्रम में अनु, प्रीति, वंशिका, अनुष्का, राहुल त्यागी, ओम सिंह बालियान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed