{"_id":"5b8d88ca42c792464e178298","slug":"pregnant-woman-dies-in-nursing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर नर्सिंगहोम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर नर्सिंगहोम में हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मेरठ रोड स्थित नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला डॉक्टर के साथ ही हॉस्पिटल के स्टाफ से भी हाथापाई की गई। हास्पिटल स्टाफ ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को खदेड़ते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी व शहर विधायक भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस मामले में शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
शहर के मोहल्ला खालापार निवासी यामीन की बेटी हिना की शादी कुछ समय पूर्व मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के लाल मस्जिद निवासी हस्सान से हुई थी। गर्भवती हिना कुछ समय से मायके में ही रह रही थी, जिसका उपचार रमानी नर्सिंग होम में कराया जा रहा था। परिजनों के अनुसार 29 अगस्त को प्रसव के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जिसने उसी रात ऑपरेशन के जरिये बच्चे को जन्म दिया था।
आरोप है कि प्रसव के बाद से ही हिना की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बारे में कई बार डॉक्टर को अवगत कराते हुए बेहतर उपचार की मांग की गई, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। रविवार देर रात अचानक हिना की हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे रात करीब ढाई बजे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन उसकी लाश लेकर एंबुलेंस से नर्सिंग होम पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने लाश को वहीं रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान अचानक लोगों की भीड़ हास्पिटल में जा पहुंची और महिला चिकित्सक व स्टाफ के साथ बदसलूकी व हाथापाई शुरू कर दी। भयभीत स्टाफ ने खुद को एक कमरे में बंद कर किसी तरह जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सिटी हरीश भदौरिया सिविल लाइंस थाना व शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह भीड़ को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया।
सूचना पर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में पीड़ित परिजन लाश को लेकर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देने की बात कहकर वहां से चले गए। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। यदि किसी भी पक्ष की तहरीर आती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अचानक बिगड़ी थी हालत: डॉक्टर
डॉक्टर नीना रमानी का कहना है कि प्रसूता डिलीवरी के बाद नॉर्मल थी, जिसे मंगलवार को छुट्टी भी दी जाने वाली थी। अचानक रविवार रात 12 बजे उसे दर्द की शिकायत हुई, जिसकी दवा देने के बाद रात दो बजे उसने सांस की प्रॉब्लम बताई। लगातार हालत बिगड़ते देख उसे रात 2.30 बजे रेफर कर दिया गया, जहां मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।