फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhan donated land, inter college to be built in Sisouna

प्रधान ने दान की जमीन, सिसौना गांव में बनेगा इंटर कॉलेज

Fri, 21 Oct 2022 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pradhan donated land, inter college to be built in Sisouna
सिसौना में डीएम चंद्रभूषण सिंह को सम्मानित करतीं प्रधान सरोज देवी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की बहन सिसौना गांव की प्रधान सरोज ललित सिंह ने क्षेत्र में शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए सराहनीय पहल की। गांव में डीएम चंद्रभूषण सिंह के समक्ष स्कूल के लिए निजी छह बीघा जमीन दान कर दी। डीएम ने उनके प्रयास की सराहना की है। बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत स्कूल का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम सिसौना गांव में धान की क्रॉप कटिंग देखने पहुंचे थे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनीं। प्रधान सरोज ललित सिंह ने क्षेत्र के बच्चों के सामने आठवीं के बाद पढ़ाई की समस्या रखी। प्रधान ने अपनी निजी छह बीघा जमीन पर अपने स्वर्गीय पति समाजसेवी ललित सिंह की स्मृति में स्कूल का प्रस्ताव रखा। डीएम ने इस पर खुशी जताई और अल्पसंख्यक अधिकारी को तुरंत इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा बल्लूपुुरा मजरा में भी बरातघर का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने प्रधान के प्रयास की सराहना की। इससे पहले भी प्रधान ने अपना मानदेय आशाओं और आंगनबाड़ी को स्वेच्छा से दे दिया था। मौके पर तहसीलदार अभिषेक शाही, गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष चेतन सिंह रिंकू, बाल किशोर शर्मा, चंदन सिंह, प्रियंका सिंह, मनवीर सिंह आर्य, उमेश कुमार, शेर सिंह और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed