फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Potholes on the road in front of the school; fear of accidents.

Muzaffarnagar News: स्कूल के सामने सड़क पर गड्ढे, हादसों का डर

Tue, 15 Sep 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the road in front of the school; fear of accidents.
बहसूमा। डीपीएम के सामने बने गड्ढे को भरवाने की मांग करते हुए ग्रामीण फोटो ग्रामीण द्वारा
अभिभावक और ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए सड़क ठीक कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। समसपुर स्थित डीपीएम पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढे विद्यार्थियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग से हादसों का डर बना है। छात्रों के साथ दुर्घटना की संभावना बनी है। इसे लेकर अभिभावक और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उन्होंने सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

समसपुर निवासी पूर्व प्रधान शीशपाल, मुकेश, शोराज, अमित, ज्ञानेंद्र और सुंदर समेत ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के सामने सड़क का बुरा हाल है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। यहां पर रोजाना सैकड़ो छात्र साइकिल आदि से स्कूल आते हैं। अभिभावक भी उन्हें छोड़ने आते हैं। ऐसे में उनके साथ दुर्घटना का डर बना रहता है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। गड्ढों के कारण कई दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के सामने होने के कारण सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जानी चाहिए। एसडीएम मवाना संतोष कुमार ने बताया कि सड़क के गड्ढे भरवाने के लिए तहसील टीम को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed