{"_id":"5e6d257c8ebc3ea4e448f5b9","slug":"potato-prices-go-up-tomatoes-and-cabbage-are-cheaper-muzaffarnagar-news-mrt473629219","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू के दाम चढ़े, टमाटर और गोभी सस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के दाम चढ़े, टमाटर और गोभी सस्ते
विज्ञापन
आलू के दाम चढ़े, टमाटर और गोभी सस्ते
मुजफ्फरनगर। बारिश के मौसम में सब्जियों की मांग कम होने से उनके दाम भी गिर रहे हैं। आलू को छोड़कर अन्य ज्यादातर मौसमी सब्जियां 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। ओलावृष्टि से सब्जियों पर दाग आ जाने के कारण इनके दाम और कम होने की संभावना जताई जा रही है।
बीते कई दिनों से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। बारिश के मौसम में बाजार में ग्राहक कम हैं। हरी सब्जियों की खपत भी कम हुई है। सब्जी विक्रेता सुभाष बताते हैं कि हरी सब्जियों की कम बिक्री हो रही है इसलिए दाम गिर रहे हैं। आलू 20 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य मौसमी सब्जियों के दाम बहुत ज्यादा नहीं हैं। ज्यादातर सब्जियां 20 से 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही हैं। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से स्थानीय गोभी व अन्य सब्जियों पर ओलों के दाग आ गए हैं। जब ये सब्जियां बाजार में आएंगी तो इनके दाम और कम होंगे।
वर्तमान में सब्जियों के दाम प्रति किलो
आलू 20
मटर 30
टमाटर 20
गोभी 20
गाजर 20-30
खीरा 30
लौकी 30
मूली 10
पालक 20
हरी प्याज 20
भिंडी 60
पत्ता गोभी 20