{"_id":"5e9f28028ebc3e903f6c23e2","slug":"police-sent-14-people-from-deoband-back-muzaffarnagar-news-mrt478664491","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद से आए 14 लोगों को पुलिस ने वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद से आए 14 लोगों को पुलिस ने वापस भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देवबंद से रेलवे लाइन के पास से होकर पैदल यहां पहुंचे 14 लोगों को पुलिस ने जांच कराने के उपरांत वापस देवबंद भेज दिया।
मंगलवार को 14 लोग पैदल ही रुड़की रोड से होकर पुलिस चौकी के सामने झुग्गी झोपड़ी बस्ती तक आ गए, जिसकी जानकारी पाकर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में वरिष्ठ पर्यवेक्षक अमित तोमर, अतुल भारद्वाज, विपिन शर्मा आदि ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की, जो जांच में सभी पाए गए। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे देवबंद में रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ी में रहते हैं। यहां रुड़की रोड झुग्गी झोपड़ी में उनकी रिश्तेदारी है, वो यहां आ रहे थे। वो पैदल ही रेलवे लाइन से होकर यहां आए हैं। पुलिस ने पूछताछ और जांच कराने के बाद उन्हें देवबंद वापस भेज दिया।