फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PM Seeks Justice

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे  ज्ञापन में न्याय की गुहार लगाई  

Mon, 20 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
PM Seeks Justice
महिमा की मां से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विश्वकर्मा समाज की ओर से शोकसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजकर मृतका महिमा के परिवार को न्याय दिलाने और दोषी अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में सैकड़ों अति पिछड़ा समाज के लोगों ने हस्ताक्षर किए।       
विज्ञापन


शहर आर्य समाज परिसर में दोपहर हुई शोकसभा के बाद एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया। ज्ञापन में आरोपी की दहशत छात्रा महिमा विश्वकर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने तथा पिता देवप्रकाश और पुत्र अक्षय को बंधक बनाकर यातना देने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई ।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपियों को संरक्षण देने वालों का पर्दाफाश किया जाए। झांसी मंडल के ललितपुर में माता टिल्ला डैम पर जिले के गरीब जातियों के लोगों का नौकरी के नाम पर शोषण हो रहा है। मछली के कारोबार की जांच कराई जाए। ब्लू रिवोलेशन कंपनी की ओर से लखनऊ एसएसपी मंजिल सैनी को दिए गए प्रार्थना पत्र के बावजूद साढ़े चार लाख की लूट की तहरीर दर्ज नहीं करने, कंपनी सुपरवाइजर देव प्रकाश और उसके बेटे अक्षय से रकम वसूलने तथा आरोपियों के हवाले पिता-पुत्र को करने में पुलिस की मिलीभगत की जांच भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फरवरी को एसएसपी बबलू कुमार को पीड़िता संजू देवी और बेटी महिमा ने जो तहरीर दी थी, उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कप्तान ने किस राजनीतिक दबाव में पीड़ितों की नहीं सुनी। नई मंडी कोतवाल की गैर जिम्मेदाराना भूमिका के लिए आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई धाराओं में मुकदमा लिखकर निलंबन की कार्रवाई की जाए। विश्वकर्मा समाज ने प्रधानमंत्री से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed