फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pirs happy to start yelling at screaming

पीर खुशहाल की चिल्लागाह पर उर्स शुरू

Sun, 21 Jan 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 21 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pirs happy to start yelling at screaming
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना । गांव बिहारगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति हजरत सूफी ख्वाजा हसन सरकार का 60वां उर्स मुबारक का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस मौके पर जिक्रे इलाही, धार्मिक प्रवचन और कव्वालियों का आयोजन हुआ। शुक्रताल से पहुंचे संत स्वामी अवधेशानंद महाराज तथा महामंडलेश्वर गोपालाचार्य जी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से 25 किलोमीटर दूर गांव बिहारगढ़ में स्थित बाबा पीर हजरत मोहम्मद खुशहाल की चिल्लागाह पर शनिवार को सुबह सात बजे 60वें उर्स का आगाज जिक्रे इलाही के साथ हो गया। हजरत सरकार पीर खुशहाल की चादरपोशी के उपरांत इस वर्ष सज्जादे हजरत सूफी मोहम्मद जव्वाद मियां की देखरेख में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


दोपहर के समय वाज व तकरीर आलिम ए दीन ने की। दरुद व सलाम के उपरांत खसूसी दुआ कराई गई। अंत में कव्वालियों में सूफियाना कलाम व नाते पाक की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, सूफी फखरुदीन मियां, हजरत ख्वाजा कुतुबुदीन चिश्ती, सूफी दिलनवाज, ताजीम इलाही, सूफी शौकत मियां, सावन सिंह, सूफी इकबाल मियां, सूफी फैसल मियां, सूफी इकबाल मियां, सूफी मंसूर मियां, सूफी सैय्यद सलीम मियां, उस्मान मियां, सरदार भगवान सिंह, शेर सिंह, राजू सरदार, सूफी कमालुदीन व श्रीशुकदेव आश्रम सहित अन्य आश्रमों से साधु-संतों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed