{"_id":"699df8d43c68ae9bd102ddd2","slug":"people-protest-against-dilapidated-road-and-encroachment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-165834-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जर्जर सड़क और अतिक्रमण के विरोध में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जर्जर सड़क और अतिक्रमण के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किदवई नगर में तबलशाह रोड के जर्जर अवस्था में होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण के चलते सड़क पर दिन भर जाम की स्थिति रहती है। लोगों ने सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मांग उठाई कि निर्माण के साथ ही सड़क को अतिक्रमण मुक्त भी कराया जाए।
नगर पालिका वार्ड 25 और 45 के मध्य से होकर गुजर रही तबलशाह रोड काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। एक ओर किदवई नगर और दूसरी ओर दक्षिणी कृष्णापुरी आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी। मंगलवार को गंदे कुएं के समीप किदवई नगर और दक्षिणी कृष्णापुरी वासियों ने धरना दिया।
धरने का नेतृत्व कर रहे अली जैदी ने कहा कि वर्षो से रास्ता खराब है। लोगों ने दोनों ओर से अतिक्रमण कर रखा है। सड़क पर मंदिर और मस्जिद एवं लड़कियों का इंटर कॉलेज भी है।धरना-प्रदर्शन की जानकारी पर थाना खालापार पुलिस और नगर पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण का टेंडर निकल चुका है। शीघ्र ही निर्माण शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण के लिए 79 लाख रुपये बजट प्रस्ताव पालिका बोर्ड बैठक में स्वीकृत किया गया था। अतिक्रमण की समस्या के निदान लिए राजस्व विभाग को जानकारी देनी होगी। वार्ड 25 सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है। इस मौके पर राहुल भारद्वाज, मो.हुसैन, मुनव्वर, जिया जैदी आदि शामिल रहे।